Wednesday, February 14, 2024

Motion - गति

गति
Motion

गति (Motion) :- यदि कोई वास्तु समय के सापेक्ष अपनी स्थिति को निरंतर परिवर्तित करती है तो वस्तु गतिशील है |

स्थिर (Rest) :-यदि कोई वास्तु समय के सापेक्ष अपनी स्थिति को परिवर्तित नहीं करती है तो वस्तु स्थिर है |

गति के प्रकार
Type of Motion

स्थिति परिवर्तन की दर(Speed) के आधार पर गति मुख्यतः दो प्रकार की होती है -

1:- एकसमान गति (Uniform Motion) जब कोई वस्तु निश्चित समय अन्तराल में निश्चित दूरी तय करती है तो वस्तु एकसमन गति कर रही है।
उदाहरण: पृथ्वी को गति (घूर्णन), प्रकाश किरण की गति

2:- असमान गति (Nonuniform Motion) जब कोई वस्तु निश्चित समय अन्तराल में समान दूरी तय नही करती है तो वस्तु की गति असमान गति कहलाती है ।
उदाहरण: ऊपर से नीचे की ओर गिरते हुए गेंद की गति, शराबी की गति, बहती हवा की गति

गतिशील वस्तु के पथ के आधार पर गति निम्नलिखित प्रकार की होती है


1: सरल रेखीय गति (Linear motion or Streight Line Motion ):- जब कोई वस्तु सीधे रेखा पर गति करती है तो वस्तु की गति रेखीय गति अथवा सरल रेखीय गति कहलाता है |
उदाहरण:- ट्रेन की गति, रॉकेट की गति आदि
2: वृत्तीय गति (Circular Motion):- जब कोई वास्तु वृत्तीय पथ पर गति करता है तो वास्तु की गति वृत्तीय गति कहलाती है |
उदाहरण:- ग्रहों एवं उपग्रहों की गति , धागे से बधे गेंद की गति आदि |
घूर्णन गति (Rotaionary Motion):- जब कोई वस्तु अपने किसी बिंदु के परितः चक्कर लगता है तो वस्तु की गति घूर्णन गति कहलाती है |
उदाहरण:- पंखे की गति , लट्टू की गति आदि |
सरल आवर्त गति ( Simple Harmonic Motion):- जब कोई वस्तु अपने मध्य बिंदु के दोनों तरफ गति करता है तो वास्तु की गति सरल आवर्त गति लहलाती है | |
उदाहरण:- झूमर की गति , पेन्डुलम की गति आदि |
भौतिक राशि किसे कहते हैं। यह कितने प्रकार की होती हैं।
मात्रक एवम मात्रको के प्रकार
गति और गति के प्रकार

MKS, CGS and FPS Unit System, SI Unit

मात्राको की प्रचलित प्रणालिया

1 MKS प्रणाली :- MKS प्रणाली में द्रव्यमान को kg किलोग्राम , दूरी को m मीटर में तथा समय को सेकेण्ड में मापा जाता था |
MKS प्रणाली को SI प्रणाली (International Standard Unit) में रूपांतरित कर दिया गया |


2. FPS : FPS प्रणाली में द्रव्यमान को पाउंड (Pound) तथा दूरी को फुट (Feet) तथा समय को second में मापा जाता था |

3. CGS प्रणाली :- CGS प्रणाली में द्रव्यमान को g ग्राम , दूरी को cm सेंटीमीटर तथा समय को second में मापा जाता था |

भौतिक राशि किसे कहते हैं। यह कितने प्रकार की होती हैं।
मात्रक एवम मात्रको के प्रकार
गति और गति के प्रकार

Sunday, February 11, 2024

Physical Quntity And Its Unit

Physics
(भौतिक विज्ञान )
भौतिक राशियों (Physical Quantities) : ऐसी राशियां जिन्हें मापा जा सकता है उन्हें भौतिक राशियाँ कहते है |
उदाहरण :- आयतन ,बल , दाब ,वेग संवेग , उर्जा ,प्रकाश की तिव्रता आदि

नोट:- दर्द , स्नेह , प्रसन्नता, दुःख आदि भौतिक राशियाँ नही है |
मात्रको के आधार पर - भौतिक राशियाँ मुख्यतः 2 प्रकार की होती है
1 . मूल राशियाँ Fundamental Quantities :- ऐसी राशियाँ जो पुर्णतः स्वतंत्र एवं पूर्व परिभाषित है उन्हें मूल रशिया कहते है |

कुल 7 मूल रशिया परिभाषित है -

2. व्यतुपन्न राशियाँ Derivative Quantities : मूल राशियों की सहायता से प्राप्त होने वाले राशियों को व्यातुपन्न राशियाँ कहते है -
जैसे आयतन , चाल,बल , दाब आदि

कोटिपुरक राशियाँ :-
1. कोण - रेडियन
2. घन कोण - स्टेरेडियन
भौतिक राशि किसे कहते हैं। यह कितने प्रकार की होती हैं।
मात्रक एवम मात्रको के प्रकार
गति और गति के प्रकार