Wednesday, February 14, 2024

Motion - गति

गति
Motion

गति (Motion) :- यदि कोई वास्तु समय के सापेक्ष अपनी स्थिति को निरंतर परिवर्तित करती है तो वस्तु गतिशील है |

स्थिर (Rest) :-यदि कोई वास्तु समय के सापेक्ष अपनी स्थिति को परिवर्तित नहीं करती है तो वस्तु स्थिर है |

गति के प्रकार
Type of Motion

स्थिति परिवर्तन की दर(Speed) के आधार पर गति मुख्यतः दो प्रकार की होती है -

1:- एकसमान गति (Uniform Motion) जब कोई वस्तु निश्चित समय अन्तराल में निश्चित दूरी तय करती है तो वस्तु एकसमन गति कर रही है।
उदाहरण: पृथ्वी को गति (घूर्णन), प्रकाश किरण की गति

2:- असमान गति (Nonuniform Motion) जब कोई वस्तु निश्चित समय अन्तराल में समान दूरी तय नही करती है तो वस्तु की गति असमान गति कहलाती है ।
उदाहरण: ऊपर से नीचे की ओर गिरते हुए गेंद की गति, शराबी की गति, बहती हवा की गति

गतिशील वस्तु के पथ के आधार पर गति निम्नलिखित प्रकार की होती है


1: सरल रेखीय गति (Linear motion or Streight Line Motion ):- जब कोई वस्तु सीधे रेखा पर गति करती है तो वस्तु की गति रेखीय गति अथवा सरल रेखीय गति कहलाता है |
उदाहरण:- ट्रेन की गति, रॉकेट की गति आदि
2: वृत्तीय गति (Circular Motion):- जब कोई वास्तु वृत्तीय पथ पर गति करता है तो वास्तु की गति वृत्तीय गति कहलाती है |
उदाहरण:- ग्रहों एवं उपग्रहों की गति , धागे से बधे गेंद की गति आदि |
घूर्णन गति (Rotaionary Motion):- जब कोई वस्तु अपने किसी बिंदु के परितः चक्कर लगता है तो वस्तु की गति घूर्णन गति कहलाती है |
उदाहरण:- पंखे की गति , लट्टू की गति आदि |
सरल आवर्त गति ( Simple Harmonic Motion):- जब कोई वस्तु अपने मध्य बिंदु के दोनों तरफ गति करता है तो वास्तु की गति सरल आवर्त गति लहलाती है | |
उदाहरण:- झूमर की गति , पेन्डुलम की गति आदि |
भौतिक राशि किसे कहते हैं। यह कितने प्रकार की होती हैं।
मात्रक एवम मात्रको के प्रकार
गति और गति के प्रकार

No comments: